TATA Punch : भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट में एकबड़ा बदलाव देखने को मिला हैं. टाटा मोटर्स की माइक्रो SUV पंच ने देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी की लोकप्रिय कार वैगनआर को पीछे छोड़ कर देश की सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली कार का खिताब अपने नाम किया हैं.
इससे पहले कई साल से ये उपलब्धि मारुति सुजुकी के नाम थी. जनवरी 2024 से जुलाई 2024 के बीच टाटा पंच की बिक्री 1,26,000 यूनिट रही. वहीं, वैगनआर की 1.16 इकाईयां बिकीं वैकल्पिक ईंधन विकल्प, सस्ती कीमत पर SUV जैसी सुविधाएं और माइक्रो SUV सेगमेंट में एक नई श्रेणी का निर्माण कर पंच ने मारुती की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार वैगनआर को कड़ी टक्कर दी हैं.
टाटा मोटर्स की सफलता के बाद अन्य कंपनियां भी मल्टी फ्यूल सेगमेंट में प्रवेश कर रही हैं. हुंडई की एक्सटर भी भारतीय बाजार में एक लोकप्रिय विकल्प बन रही हैं. मारुती सुजुकी की वैगनआर की CNG वेरिएंट के साथ उपलब्ध है लेकिन टाटा पंच की तरह इसकी बिक्री में उछाल नहीं आया हैं.
हालांकि मारुति की अन्य कारें जैसे ब्रेजा और एर्टिगा भी CNG विकल्प के साथ उपलब्ध हैं और इनकी बिक्री में भी बढोत्तरी देखने को मिल रही हैं. आने वाले समय में ग्राहकों की पसंद में बदलाव आ रहा है और वे ईधन दक्ष और पर्यावरण के अनुकूल कारों को तरहीज दे रहे हैं. ऐसे में माइक्रो SUV सेगमेंट में और भी अधिक वृद्धि देखने को मिल सकती हैं.
इसलिए छा गई Punch
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जाटो डायनेमिक्स के प्रेसिडेंट रवि भाटिया का कहना है कि पंच की सफलता का राज उसकी एक नहीं अनेक खूबियां हैं. एक माइक्रो एसयूवी के रूप में पंच सस्ती कीमत पर एसयूवी जैसी सुविधाएं देती है. साथ ही इसकी मल्टी-फ्यूल अप्रोच भी लोगों को काफी पंसद आ रही है.
विशेषताएँ | विवरण |
इंजन प्रकार | 1.2 लीटर तीन सिलिंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन |
पेट्रोल इंजन पावर | 88 PS |
पेट्रोल इंजन पीक टार्क | 115 Nm |
CNG इंजन पावर | 73.5 PS |
CNG इंजन पीक टार्क | 103 Nm |
गियरबॉक्स विकल्प | 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT |
CNG ट्रांसमिशन | मैन्युअल ट्रांसमिशन सिस्टम |
क्या है Punch की कीमत ?
हुंडई की Exter और Citroen C3 इस वक्त टाटा Punch को कड़ा मुकाबला देती है। भारत में टाटा मोटर ने अपनी इस कार को बहुत किफायती और आकर्षक कीमत पे लांच किया है । टाटा Punch के बेस वैरिएंट की कीमत मत्र ₹6 लाख रुपए एक्स शोरूम राखी गई है। जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹10.15 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। इसके अलावा टाटा मोटर ने Punch के लिए कुछ नए EMI प्लान भी निकाले है। जिसके कारण इस कार को खरीद पाना और भी सरल हो जाता है।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत (₹) | डाउन पेमेंट (₹) | EMI (₹) |
Punch Pure | ₹6,00,000 | ₹1,50,000 | ₹12,835 |
Punch Pure Opt | ₹6,70,000 | ₹1,67,500 | ₹14,400 |
Punch Adventure | ₹7,00,000 | ₹1,75,000 | ₹14,807 |
Punch Pure CNG | ₹7,23,000 | ₹1,80,750 | ₹15,114 |
Punch Adventure Rhythm | ₹7,35,000 | ₹1,83,750 | ₹15,321 |
Punch Adventure S | ₹7,60,000 | ₹1,90,000 | ₹15,677 |
Punch Adventure AMT | ₹7,60,000 | ₹1,90,000 | ₹15,677 |
Punch Adventure CNG | ₹7,95,000 | ₹1,98,750 | ₹15,954 |
Punch Adventure Rhythm AMT | ₹7,95,000 | ₹1,98,750 | ₹15,954 |
Punch Adventure Plus S | ₹8,10,000 | ₹2,02,500 | ₹16,141 |
Punch Adventure S AMT | ₹8,20,000 | ₹2,05,000 | ₹16,281 |
Punch Adventure Rhythm CNG | ₹8,30,000 | ₹2,07,500 | ₹16,421 |
Punch Accomplished Plus | ₹8,35,000 | ₹2,08,750 | ₹16,490 |
Punch Accomplished Plus Camo | ₹8,45,000 | ₹2,11,250 | ₹16,629 |
Punch Adventure S CNG | ₹8,55,000 | ₹2,13,750 | ₹16,769 |
Punch Adventure Plus S AMT | ₹8,70,000 | ₹2,17,500 | ₹16,976 |
Punch Accomplished Plus S | ₹8,80,000 | ₹2,20,000 | ₹17,116 |
Punch Accomplished Plus AMT | ₹8,90,000 | ₹2,22,500 | ₹17,255 |
Punch Accomplished Plus S Camo | ₹8,95,000 | ₹2,23,750 | ₹17,325 |
Punch Creative Plus | ₹9,00,000 | ₹2,25,000 | ₹17,394 |
Punch Accomplished Plus Camo AMT | ₹9,05,000 | ₹2,26,250 | ₹17,464 |
Punch Adventure Plus S CNG | ₹9,05,000 | ₹2,26,250 | ₹17,464 |
Punch Creative Plus Camo | ₹9,15,000 | ₹2,28,750 | ₹17,604 |
Punch Accomplished Plus CNG | ₹9,40,000 | ₹2,35,000 | ₹17,905 |
Punch Accomplished Plus S AMT | ₹9,40,000 | ₹2,35,000 | ₹17,905 |
Punch Creative Plus S | ₹9,45,000 | ₹2,36,250 | ₹17,974 |
Punch Accomplished Plus Camo CNG | ₹9,55,000 | ₹2,38,750 | ₹18,044 |
Punch Accomplished Plus S Camo AMT | ₹9,55,000 | ₹2,38,750 | ₹18,044 |
Punch Creative Plus S Camo | ₹9,60,000 | ₹2,40,000 | ₹18,113 |
Punch Creative Plus AMT | ₹9,60,000 | ₹2,40,000 | ₹18,113 |
Punch Creative Plus Camo AMT | ₹9,75,000 | ₹2,43,750 | ₹18,281 |
Punch Accomplished Plus S CNG | ₹9,90,000 | ₹2,47,500 | ₹18,449 |
Punch Creative Plus S AMT | ₹10,00,000 | ₹2,50,000 | ₹18,580 |
Punch Accomplished Plus S Camo CNG | ₹10,05,000 | ₹2,51,250 | ₹18,649 |
Punch Creative Plus S Camo AMT | ₹10,15,000 | ₹2,53,750 | ₹18,779 |