दिवाली की सफाई: बीते कुछ समय में ऑनलाइन सेवाओं का चलन तेज़ी के साथ बढ़ा है। हर काम के लिए ऑनलाइन के ज़रिए सेवा उपलब्ध रहती है। लेकिन मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऑनलाइन से सफ़ाई के लिए बुलाए लड़कों ने लाखों के गहने चोरी कर लिए। 55 वर्षीय महिला ने मोबाइल ऐप के ज़रिए क्लीनिंग सर्विस बुक की थी। इसके बाद दो लड़के सफाई के लिए घर पहुंचे थे।

दिवाली की सफाई की सफाई में गहने पार

घर आए इन दो सफ़ाई वाले लड़कों ने 4 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए और फ़रार हो गए। पुलिस ने मामले में 27 वर्षीय अरबाज़ ख़ान को गिरफ़्तार किया है और अन्य दो से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस घटना के बाद ऑनलाइन के माध्यम से सर्विस लेने में विश्वसनीयता को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मुंबई के दहिसर के ऋषिकेश सोसाइटी में रहने वाली लीना म्हात्रे ने दिवाली से पहले घर की सफाई का प्लान बनाया। जिसके लिए उन्होंने 21 अक्टूबर को ऑनलाइन क्लीनिंग सर्विस बुक की। रिपोर्ट की माने तो इसके लिए उन्होंने NoBroker  ऐप का इस्तेमाल किया। इसके अगले दिन सुबह क़रीब 9 बजेदोव्यक्तिउनकेघरपहुँचे।वेदोनों घर की सफ़ाई में लग गए।म्हात्रे को बाद में पता चला कि उनकी अलमारी खुली है और सोने के गहने ग़ायब हैं।जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई।

एक की हुई गिरफ़्तारी

पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच में 27 वर्षीय अरबाज़ ख़ान को गिरफ़्तार किया है। वह मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है। इसके बाद सोसाइटी के सीसीटीवी फ़ुटेज की जाँच के बाद पुलिस ने दो अन्य व्यक्तियों संतोष ओमप्रकाश यादव और सूफियान नजीर की पहचान की। इन्हें हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।