दुनिया में कई तरह के पेड़ पाए जाते हैं। कुछ बहुत ज़्यादा लंबे होते हैं तो वहीं कुछ बहुत ज़्यादा मोटे होते हैं। आमतौर पर पेड़ों को बड़ा होने में सालों साल का समय लग जाता है। लेकिन कुछ ऐसे पेड़ भी पाए जाते हैं। जो तेज़ी के साथ बढ़ते हैं। इनके बढ़ने की गति अन्य पेड़ों के मुक़ाबले कहीं ज्यादा होती है। चलिए जानते हैं कौन से ऐसे पेड़ हैं जो बहुत ही तेज़ी के साथ बढ़ते हैं और साल भर के समय में ही काफी बढ़े हो जाते हैं।

पेड़ या घास

दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले पेड़ों में से एक बाँस है। जो एक दिन में लगभग 35 इंच तक बढ़ सकता है। बाँस को पेड़ नहीं बल्कि घास माना जाता है। लेकिन इसकी लकड़ी जैसी संरचना और मजबूती के कारण इसे निर्माण और औद्योगिक उपयोग में लकड़ी के रूप में प्रयोग किया जाता है। बाँस की लकड़ी मजबूत, लचीली और टिकाऊ होती है, जिससे इसे फर्नीचर, फ्लोरिंग, पुल, और घरों में कई चीज़ें बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला पेड़

तेज़ी से बढ़ने वाले अन्य पेड़ों में पौलोनिया भी प्रमुख है। जिसे एम्प्रेस ट्री भी कहा जाता है। यह एक साल में 10-20 फीट तक बढ़ सकता है। इसकी लकड़ी हल्की, मजबूत और आग प्रतिरोधी होती है, जिससे इसका उपयोग फर्नीचर, प्लाईवुड, और संगीत वाद्ययंत्र बनाने में किया जाता है।

अक्सर लोगों को ऐसे पेड़ो को लगाने की ज़रूरत होती है जो कम समय में ही बढ़कर तैयार हो जाएं। उनके लिए एम्प्रेस ट्री सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।